Paynearby ka Password kaise banaye
Paynearby ka Password kaise banaye? – किसी भी सिस्टम या एप्लीकेशन में प्रवेश करने के लिए User ID और Password की आवश्यकता होती है। अपने अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए एक मजबूत पासवर्ड बनाना बहुत जरूरी है।
आसान पासवर्ड का अनुमान लगाना धोखेबाजों या हैकरों के लिए आसान हो सकता है। इसलिए Paynearby में पासवर्ड बनाते समय कुछ जरूरी नियमों का पालन करना पड़ता है।
इस लेख में हम जानेंगे कि Paynearby का मजबूत Password कैसे बनाएं, पासवर्ड में किन चीजों का होना जरूरी है और अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: RNFI Password reset procedure
Table of Contents
इसे भी पढ़ें: Paynearby login kaise kare?
Paynearby Password का Example
Paynearby का पासवर्ड बनाते समय कंपनी द्वारा निर्धारित Password Rules का पालन करना पड़ता है। नया Password सेट करते समय यदि आपका पासवर्ड इन नियमों को पूरा नहीं करता है, तो आप Password Set नहीं कर पाएंगे और आगे नहीं बढ़ पाएंगे।
इसलिए Password बनाते समय नीचे दिए गए सभी नियमों को ध्यान से समझें।
इसे भी पढ़ें: Paytm ka ATM App Download
Paynearby Password के लिए जरूरी नियम
-
Paynearby के पासवर्ड में कम से कम 8 characters होना जरूरी है।
उदाहरण:Sanju#123 -
पासवर्ड में कम से कम एक Uppercase (Capital) Letter होना चाहिए।
उदाहरण में S अक्षर Uppercase में है। -
पासवर्ड में कम से कम एक अंक (Number) होना जरूरी है।
उदाहरण में 123 अंक का उपयोग किया गया है। -
पासवर्ड में कम से कम एक Special Character/Symbol होना चाहिए।
उदाहरण में # Special Character का उपयोग किया गया है।
इस प्रकार Sanju#123 में Uppercase Letter, Numbers और Special Character शामिल हैं तथा इसकी लंबाई भी 8 characters है।
ध्यान दें: ऊपर दिया गया Password केवल समझाने के लिए एक उदाहरण है। इसे अपने वास्तविक Paynearby अकाउंट के लिए इस्तेमाल न करें। अपना अलग और अनुमान लगाना मुश्किल Password बनाएं।
यह भी पढ़ें: Paynearby का Password Reset कैसे करें ?
Strong Password for Paynearby App
अपने Paynearby अकाउंट को धोखेबाजों और अनधिकृत लोगों से सुरक्षित रखने के लिए ऐसा Password बनाएं जिसका अनुमान लगाना आसान न हो।
Strong Password बनाते समय नीचे दी गई बातों का ध्यान रखें:
इसे भी पढ़ें: AEPS रिटेलर धोखाधड़ी करने वालों से कैसे बचे?
- Password को बहुत आसान न बनाएं।
- Password में अपना नाम, मोबाइल नंबर या अन्य Personal Data इस्तेमाल न करें।
123456,password,adminजैसे Common Passwords का इस्तेमाल न करें।- एक ही Password को अलग-अलग Websites या Applications पर दोबारा इस्तेमाल न करें।
- ऊपर दिए गए
Sanju#123जैसे आसान या सामान्य Password को अपने वास्तविक अकाउंट के लिए इस्तेमाल न करें। ऐसे Password का अनुमान लगाना अपेक्षाकृत आसान हो सकता है। - अपना Password या OTP कभी भी किसी अन्य व्यक्ति के साथ शेयर न करें। अपना पासवर्ड या OTP, किसी के साथ शेयर ना करें।
निष्कर्ष
Paynearby का Password बनाते समय कम से कम 8 characters, Uppercase Letter, Number और Special Character जैसी आवश्यकताओं का ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही Password को Unique और अनुमान लगाना मुश्किल रखना भी जरूरी है।
अपनी सुरक्षा के लिए Password और OTP को हमेशा गोपनीय रखें और किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करें।
टिप्पणी छोड़ें (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!